अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार नम समाचार एजेंसी ने ख़बर दी है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विशेषज्ञों की बैठक का पहला दौर जो आज सुबह शुरू हुआ था समाप्त हो गया है और दूसरा दौर दोपहर चार बजे शुरू होगा।विशेषज्ञों की बैठक का उद्घा्टन ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही के भाषण से हुआ। अली अकबर सालेही के भाषण के बाद विशेषज्ञों की नियमित बैठक शुरू हुई जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर बहस की गई।इस बैठक की अध्यक्षता बैठक के महासचिव महदी आख़ुंद ज़ादे ने की। आज की बैठक में किसी पत्रकार और रिपोर्टर को शामिल करने की अनुमति नहीं थी। यह सम्मेलन कल भी जारी रहेगा और सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा।बैठक में बहस किए जाने वाले दस्तावेजों को विशेषज्ञों की स्वीकृति के बाद विदेश मंत्री की बैठक में भेज दिया जाएगा और बाद में प्रस्तावित एजेंडे के रूप में शिखर सम्मेलन में पेश किया जाएगा।याद रहे इन दस्तावेजों को पूर्ण रूप से स्वीकृति के चरणों को तय करने के बाद सत्र के अंत में एक किताब के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। .समाप्त.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-48
गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक का पहला दौर समाप्त
25 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339891
नम समाचार एजेंसी ने ख़बर दी है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विशेषज्ञों की बैठक का पहला दौर जो आज सुबह शुरू हुआ था समाप्त हो गया है और दूसरा दौर दोपहर चार बजे शुरू होगा........